अन्जनी राय
बलिया ।। भीमपुरा थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री के गांव इब्राहिम पट्टी से लेकर भीमपुरा बाजार तक दूकान, घर ,मंदिर ,बार (शराब की दुकान) हर जगह चोरी करके हौसला बुलंद चोरो ने चुस्तदुरुस्त कहलाने वाली भीमपुरा पुलिस की पुलिसिंग को कटघरे में खड़ा कर दिया है ।
जीहां अभी यह सप्ताह भी नही बीता कि चोरी की हैट्रिक बन गई और तो और चोरी के हैट्रिक वाले दिन चोरी की भी हैट्रिक बनाकर पुलिस की चुस्ती को तारतार करने का काम कर दिया। सोमवार को शुरू हुआ चोरी का सिलसिला मंगलवार और बुधवार के साथ तीन दिनों से गुजरने वाली हर रात चोर वार साबित हो रही है। चोरों ने अपने ग्राफ को बढ़ाते हुए भीमपुरा थाने में चोरी की हैट्रिक मार दी। चोरों ने अपनी हैट्रिक को पूरा करने के लिए बुधवार को भीमपुरा कस्बे में स्थित मंदिर को ही निशाना बना डाला। मंदिर के दरवाजे को तोड़कर उसमे रखे दानपेटिका को ही उठा ले गए। साथ ही एक अबैध रूप से संचालित हो रहे दारू के अड्डे से भी माल को उड़ा लिया। चोरी के बढ़ते ग्राफ के बाद भी पुलिस मौन है। पुलिस की मौन क्षेत्रवासियों के लिए परेशानियों का सबब बनाती जा रहा है। भीमपुरा थाना क्षेत्र में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। पुलिसिया हनक को धता बताते हुए चोरों ने तीसरे दिन भी बुधवार की रात को रामेश्वरधाम मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटिका को उठा ले गए।
बता दे कि सोमवार की रात इब्राहिमपट्टी बाजार में सीताराम पांडेय की दो दुकानों का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये नकदी व कपड़े ,लैपटॉप, रिफाइन आदि चुरा ले गए थे। जिसकी प्रथमिकी दर्ज न करने पर थानाध्यक्ष की किरिकिरी हुई थी। दुकानदारों द्वारा जाम लगाने के बाद हरकत में आये थानाध्यक्ष ने दुकानदारों से माफी मांगते हुए खुलासे के अस्वासन देते हुए मुकदमा दर्ज किया। उसके ठीक दूसरे दिन ही मंगलवार को थाना क्षेत्र के बरनाग बसन्तपुर निवासी चंद्रभान गिरि मंगलवार की रात खाना खाकर अपने परिवार के साथ सो रहे थे कि रात में अज्ञात चोरों ने घर के पीछे से नकब काटकर कमरे में घुस गए और पूरे घर को खंगाल डाला।साथ ही तीन बक्से घर से दो सौ मीटर दूर धान के खेत में मिला।जिसमे अपनी बेटी की शादी के लिए रखा कपड़े, बर्तन, माला, मांगटीका, नथिया,पायल सहित चार हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिए।जब बुधवार की सुबह घर के पीछे गए तो नकब कटा देख भौचक रह गए। वही सौ मीटर दूर लाल विहारी यादव के ट्यूवेल के घर का ताला तोड़कर उसमे रखा पाइप व अन्य मशीनरी उपकरण उठा ले गए। तीसरे दिन भीमपुरा कस्बे में स्थित रामेश्वर धाम मंदिर का दरवाजा तोड़कर दानपेटिका उठा ले गए। उनका दुःसाहस ऐसा कि मात्र 50 मीटर दूर ही दानपेटिका के ताले को तोड़कर उसमे पड़ा सारा धन लेकर चम्पत हो गए। मंदिर से दो सौ मीटर दूर गुमटी में चल रहे अबैध शराब के अड्डे पर भी हाथ साफ कर दिया। गुमटी का ताला तोड़कर उसमे रख्खा पैसा उठा ले गए लेकिन अबैध काम के चलते इसकी सूचना पुलिस को नही दी गयी। मंदिर पर चोरी की सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष ने रटारटाया पंच दे मारा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…