अंजनी रॉय
बलियाः भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निवारण के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि देशसेवा कर चुके सैनिकों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर रखी जाएगी।
भूतपूर्व सैनिकों ने शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण, कोटे की दुकान में आरक्षण, आवास, भूमि विवाद पुलिस सहायता, सम्मान, पेंशन, सैनिक सभागार का निर्माण, सैनिक कल्याण कार्यालय पर शौचालय, पेयजल व ब्लाॅक स्तर पर भुतपूर्व सैनिक मित्र की तैनाती की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आसान व्यवस्था बनाने का आश्वासन दिया। सैनिक कल्याण कार्यालय पर शौचालय बनवाने के लिए नगरपालिका के ईओ को निर्देश दिए। इससे पहले पूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर एडीएम मनोज सिंघल, पूर्व सैनिक देवीशंकर सिंह, भुतपूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, पूर्व सैनिक विजय कुमार शर्मा, राजेंद्र तिवारी, प्रेमप्रकाश तिवारी आदि थे।
युवा सलाहकार समिति की बैठक आज
बलियाः नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक आज शुक्रवार को
शाम 6 बजे जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। यह जानकारी नेहरू युवा केंद्र समन्वयक कपिलदेन ने दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…