अंजनी रॉय
बलिया ।। भीमपुरा थाना क्षेत्र के अलग- अलग गांवो में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने चार लोगों के घरो में दस थान आभूषण,तीन मोबाईल व करीब 55 हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिये।जिसकी सूचना पीड़ितों ने पुलिस को दे दी है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं।
भीमपुरा थाना क्षेत्र के चिउटापुर निवासी राम नरेश यादव के घर के पीछे से नकब काट कर घर में घुस गए और घर में रखा बॉक्स को तोड़कर मंगलसूत्र, माला, मांगटीका व चाँदी के पैजनी,करधन सहित पांच हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिए।पनसरवा गांव निवासी कन्हैया यादव के घर में छज्जा के सहारे छत पर चढ़ कर सीढ़ी से घर में उतर कर कमरे में रखा मोबाइल व चार हजार रुपए नगद ले गए वही बगल में कन्हैया के भाई पारस यादव के घर से भी एक मोबाइल गायब हो गई।घटना से दो सौ मीटर दूर दिनेश गुप्ता के घर के पीछे रखी सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़कर आँगन में उतर गए और पूरे घर को खंगाल डाला।घर में रखा एक मंगलसूत्र, माला, दो अंगूठी, मोबाइल सहित करीब चालीस हजार रुपये उड़ा ले गए। उस समय गर्मी की वजह से परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे।इन चारों घटनाओ में चोर ने आभूषण पैसा व मोबाइल पर ही हाथ साफ किये हैं घर में रखा कपड़ा, वर्तन व अन्य सामग्रीयो छुए तक नहीं है।बतादें कि पांच दिनों से हो रही लगातार चोरियों से पुलिस की नींद हराम हो गई है।वही क्षेत्र में पुलिस के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…