मु० अहमद हुसैन / जमाल
दुबहर(बलिया)। जिस तरीके से गंगा के जलस्तर में धीरे-धीरे वृद्धि हो रहा है इसको देखकर बाढ़ आने की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। जबकि इस इलाके के लोग बाढ़ का नाम सुनते ही अंदर से कांप जाते हैं।
कारण कि महीनों दिन में बाढ़ में घिरे रहने के कारण उनके हाथ पाव बंद हो जाते हैं। जिससे उनके समक्ष काफी संकट की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बाढ़ में घिरे लोगों को जहां अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है वही पशुओं को चारे के लिए बड़ी परेशानी होती हैं। कई -कई दिन तक भूखे भी रहना पड़ जाता है, ऐसी स्थिति में प्रशासन द्वारा मिलने वाला बाढ़ राहत सहायता भी ऊंट के मुंह में जीरा ही साबित होती है। इस संबंध में इस इलाके के लोग कई बार धरनीपुर से लेकर दुबे छपरा तक रिंग बांध बनाने की मांग करते रहे हैं। ताकि गंगा के बाढ़ के प्रकोप से हमेशा के लिए बचा जा सके। हालांकि एक बार बलिया नगर के वर्तमान विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने एक सार्वजनिक समारोह में मंच से यह घोषणा किया था कि मेरा प्रयास है कि धनीपुर से हुलासोसती हल्दी तक रिंग बंधा बनाने की दिशा में पहल होगा , इसके लिए जो भी संभव होगा मैं करूंगा।
क्षेत्र के लोगों को विधायक के इस बयान से काफी आशा और उम्मीद भी जगी है लेकिन देखने योग्य बात यह है कि यह काम कब शुरू और कब समाप्त होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…