Categories: BalliaCrime

दहेज के लिए ससुरालजनो ने की 23 वर्षीय श्याम प्रभा देवी की पिटाई हुई मौत

उमेश गुप्ता

बलिया: बिल्थरा रोड रसड़ा थाना के जाम गांव निवासी ससुरालवालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित नवविवाहिता श्याम प्रभा देवी (23) की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सीयर सीएचसी में इलाज के दौरान नवविवाहिता ने दम तोड़ा तो मां-बाप समेत परिजनों के चीत्कार से मौजूद लोगों को कलेजा फट पड़ा। भीमपुरा थाना के डफलपुरा गांव निवासी ओमप्रकाश मौर्या की पुत्री श्याम प्रभा देवी की रसड़ा थाना के जाम गांव निवासी चंदन मौर्या के साथ 23 जून 2018 को ¨हदू रीति रिवाज के अनुसार धूमधाम से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले दहेज में किसी जमीन को लिखने का दबाव देने लगे।

जबकि चार बहनों में तीसरे नंबर की श्यामप्रभा अभी एक और बहन की शादी होने की बात कह परिजन से बात करने के लिए रोकती रही ¨कतु दहेज लोभियों ने इस बीच श्याम प्रभा की कई बार पिटाई कर दी और गत 29 जुलाई को जमकर पिटाई करने के बाद नवविवाहिता को जबरन डफलपुरा गांव पहुंचा गए। इसकी सूचना तत्काल डायल 100 पुलिस को दी गई। बाद में लिखित सूचना पर भीमपुरा पुलिस ने पति चंदन वर्मा, ससुर वीरेंद्र वर्मा व सास लालसा देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इधर गंभीर रूप से जख्मी नवविवाहिता की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ी तो परिजन तत्काल सीयर सीएचसी लाएं, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts