Categories: Ballia

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दादर महाविद्यालय की शानदार सफलता बरकरार

मु० अहमद हुसैन / जमाल

सिकन्दरपुर(बलिया)। यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा नेट 2018 में क्षेत्र स्थित श्री बजरंग महाविद्यालय के 9 विद्यार्थियों ने भूगोल विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई कर क्षेत्र एवं महाविद्यालय का मान बढ़ाया है।

परीक्षा में सफल होने वाले परीक्षार्थियों में अखिलेश गुप्ता, रंजना यादव, संध्या शर्मा, कंचन यादव, दीपशिखा सोनी, अवधेश कुमार, रामजी राय, आशुतोष गुप्ता एवं कुसुम लता यादव शामिल है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर उदय पासवान एवं डॉ अशोक कुमार गुप्ता विभागाध्यक्ष (हिंदी विभाग) ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Adil Ahmad

Recent Posts