यशपाल सिंह के
बलिया : जनपद में बैरिया तहसील हर माह किसी न किसी मामले को लेकर चर्चा में ही रहे रहा है। कभी रिश्वत के कारनामें को लेकर तो कभी किसी अन्य मामले को लेकर। अभी बीते दिनों पूर्ति कार्यालय से एक कोटेदार से रिश्वत मांगने के वायरल आडियो का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि फिर एक उसी तरह का मामला उसी विभाग से जुड हुआ तूल पकड़ने लगा है। इस बार रिश्वत तो नहीं मांगी गई है ¨कतु वहां तैनात बाबू के द्वारा मोबाइल पर किसी से बातचीत के दौरान यह जरूर कहा जा रहा है कि बैरिया से मेरा स्थानांतरण पूर्ति निरीक्षक ने अपनी कमाई के लिए करा दिया है।
इस बातचीत का आडियो भी वाट्सएप पर खूब चल रहा है। लोग मजे लेकर उसे आगे बढ़ा रहे हैं। बातचीत में बाबू स्वयं के विभाग के पूर्ति निरीक्षक के बारे में और भी कई बातें बता रहे हैं। बार-बार वे यही कह रहे हैं कि पूर्ति निरीक्षक खुद अवैध वसूली करने के चक्कर में मुझे रास्ते से हटा दिए हैं। इससे पहले भी बैरिया में दो चरण में रिश्वत कांड को लेकर जिले भर में हंगामा हुआ था। इससे पहले रिश्वत मांगने की वायरल आडियो की जांच भी हुई जिसमें सभी तथ्य सत्य साबित हुए। इस बार पूर्ति कार्यालय के बाबू के स्थानांतरण के बाद इस कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल परत दर परत खुलने लगी है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…