अंजनी राय
बलिया: नदियों की कटान के लिहाज से हर संवेदनशील स्थलों पर जिलाधिकारी भवानी सिंह खगारौत नजर बनाए हुए है। शुक्रवार को उन्होंने मनियर थाना क्षेत्र के ककरघट्टा गांव में फिर से स्थिति का जायजा लेने पहुँचे। विगत दिनों में उनका यह चौथा निरीक्षण था।
शुक्रवार को फिर पहुँचे जिलाधिकारी ने बाढ़ विभाग के अधिकारियों को आबादी प्रभावित क्षेत्र को बचाने के लिए गम्भीर रहने को कहा। हालांकि बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता ने आबादी क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित होने का दावा किया। दरअसल, बालेश्वर बिंद व अजय बिंद के आवास के आगे बोल्डर का स्पर नदी में धंस जाने के कारण वहां पर कटान के खतरे की संभावना पर अधिकारी सजग हो गए। डीएम ने बाढ़ विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वहां पर कैरेट में बोल्डर डाल कर पुन: ठोकर बनाया जाय, ताकि कटान से गांव को बचाया जा सके। इस मौके पर बाढ़ विभाग के सहायक अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह, सीओ बांसडीह अशोक सिंह, जेई गणेश यादव, थानाध्यक्ष मनियर चंद्रभान यादव आदि लोग मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…