Categories: BalliaCrimeUP

बलिया – साहेब सरकारी शराब की दुकाने खूब उड़ा रही नियमों की धज्जियां

यशपाल सिंह

बलिया:बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र स्थित चल रही सरकारी शराब की दुकानें शासन की खुलेआम धज्जिया उड़ा रही है।एक तरफ जहा 15 अगस्त भी देशी शराब की दुकानो से लोगो को आसानी से शराब मुहैया कराया गया।
वही 17 अगस्त शुक्रवार को भी बस स्टेशन,चौकिया मोड़ व तुर्तीपार खैराखास स्थित शराब की दुकान से सुबह से ही शराब की विक्री होती रही।

शासन के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे शराब की दुकानो की शिकायत के बाद भी आबकारी के आला अधिकारी मौन धारण किये हुए है।
क्षेत्रीय लोगो का आरोप है कि आबकारी अधिकारी शराब माफियाओ से मिलकर जब खुद ही इसकी विक्री करा रहे है तो फिलहाल इनपे करवाई कौन करेगा।
इस सम्बंध में जब आबकारी से मो0-9454465886 पर बात किया गया तो उन्होंने बिना जाच किए ही कहने लगे कि ऐसा सम्भव नही है।
अधिकारियों की उदाशीनता के चलते शराब माफियाओ की बल्ले बल्ले है।तथा इसके चलते निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य में विक्री जारी है।

वही एक शराब के शौकीन ने बताया कि जब मैं शराब लेने गया तो 50 रुपया दिया और एक देशी शराब की बोतल लिया और सेल्समैन से पूछा कि भाई इसपे 45 रुपया लिखा है आप 50 क्यो ले रहे है तो सेल्समैन भड़क गया कहने लगा कि पागल हो क्या मालूम नही अभी सुबह 10 बज रहे है 12 बजे के बाद रेट पर मिलता है ।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts