अंजनी राय
बलिया ।। बिजली की दुर्व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायत पर आज संज्ञान लेते हुये बैरिया से भाजपा विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने बैरिया क्षेत्र के दो विद्युत उपकेन्द्र का किया औचक निरीक्षण।निरीक्षण में किसी भी उपकेन्द्र पर कोई जेई,एई या अन्य कोई भी विभागीय कर्मचारी नही मिले।सिर्फ ठेकेदार के एक एक लोग मौके पर उपस्थित मिले।यह देख कर विधायक आग बबूला हो गये।जब उपस्थित कर्मचारियो से पूछा कि उपस्थिति रजिस्टर कहा तो बताया गया कि जेई साहब अपने पास रखते है।इस पर भाजपा विधायक ने जिलाधिकारी से इस सम्बंध मोके से मोबाईल पर सारी बाते बताई।कहा कि इन लोगो के कारण की इस उमस भरी गर्मी में लोगो को विजली से वंचित होना पड़ रहा है।जिलाधिकारी यह आस्वासन दिया कि इस प्रकार की लापरवाही करने वाले कर्मचारियो पर कार्यवाही की जाएगी।इसके बाद भी विधायक जी का पारा शांत नही हुआ तो विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से इस संबंध में शिकायत किया।अभियंता ने विधायक जी आस्वासन दिया कि जो भी कर्मचारी उपस्थित नही है उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…