उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय नगर में धड़ल्ले पूर्वक अवैध रुप से चल रहे नर्सिंगहोम की शिकायत चली आ रही थी। स्वास्थ्य विभाग की आपसी मिली भगत से यह करोबार कमीशन के बल पर तेजी से चल रहा था। जिसका खुलासा उस समय हुआ जब गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम पलिया निवासिनी गर्भवती महिला पुष्पा देवी पत्नी संजय कुमार राजभर की स्थानीय नगर के पन्नालाल कटरे में स्थित एक नर्सिंगहोम में आपरेशन से मृत बच्चा पैदा कराया गया और उसके बाद महिला की हालत खराब होने पर उसे रेफर कर दिया गया और इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने उस क्षेत्र की आशा बहू सहित उक्त नर्सिंगहोम के चिकित्सक के खिलाफ भादसं. की धारा 304/419/420 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु कर दिया है। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम हेतु बलिया भेज दिया है। विवेचना पुलिस चैकी प्रभारी सीयर योगेन्द्र प्रसाद सिंह को सौंपी गयी है।
आरोपी चिकित्सक व आशा बहू फरार, नर्सिंग होम पर लटकता मिला ताला
भाजपा ने सीएमओ को इस फर्जी नर्सिंगहोम के खिलाफ दिया था आवेदन
बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय नगर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष नीरज तिवारी ने विगत् 7 अगस्त को ही यहां सीएचसी पर पहुंचे सीएमओ एसपी राय से मिलकर इस फर्जी नर्सिंगहोम व फर्जी डीग्री वाला डाक्टर के खिलाफ आवेदन पत्र देकर तत्काल बन्द कराने की मांग की थी। लेकिन सीएमओं साहब के मिली भगत से ही तो यह फल फुल रहा था अस्पताल नहीं तो फर्जी नर्सिगंहोम की फर्जी डाक्टर की डिग्री होने के बावजूद शिकायत करने पर भी साहब की नजर नहीं पडा कही सीएमओ साहब आप की रहम कर्म पर ही तो यह चल रहा था अस्पताल सब कुछ गलत होने के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर इसकी अनदेखी की गयी। काश ! यदि तत्काल कार्यवाही हो गयी होती तो हो सकता था मृतका की जान बच सकती थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…