उमेश गुप्ता
बलिया:बिल्थरा रोड मद्धेशिया समाज के कुलगुरु बाबा गणिनाथ महाराज पूजनोत्सव समारोह का आयोजन बिल्थरारोड में 15 सितंबर को होगा। नगर के न्यू कालोनी स्थित बाबा गणिनाथ महाराज के प्रस्तावित मद्धेशिया धर्मशाला भूमि पर होने वाले उक्त समारोह की तैयारी को लेकर नगर में मद्धेशिया समाज की बैठक हुई। नपं चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त की देखरेख में हुई बैठक में पूजनोत्सव समारोह व नगर में निकलने वाले बाबा गणिनाथ जी महाराज के भव्य झांकी जुलूस के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। समाज के झंडोत्तोलन से शुरु होने वाले उक्त कार्यक्रम में पूजनोत्सव, हाथी, घोड़ा ऊंट संग विशाल शोभा झांकी व जुलूस निकलेगा। साथ ही दोपहर बाद समाज के उत्थान हेतु विचार गोष्ठी व धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। बैठक में मोहन मद्धेशिया, मनोज गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, आलोक गुप्ता, बबलू मद्धेशिया, मनीष मद्धेशिया, चंदन मद्धेशिया, धन्नू गुप्ता, शिवमंगल गुप्ता विक्की आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…