मु० अहमद हुसैन / जमाल
बलिया: विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल ने शत प्रतिशत शुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार कराने शुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार कराने निर्वाचक नामावली तैयार कराने में सभी से सहयोग की अपेक्षा की। बताया कि पहली सितम्बर को 18 वर्ष पूरी करने वाले हर मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराना है।
एडीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार शत प्रतिशत शुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार कराने के लिए सभी पात्र मतदाता का नाम नामावली में शामिल कराने या अपात्र मतदाताओं का नाम कटवाने में अपना सक्रिय सहयोग दें। इस बात पर विशेष जोर दिया कि जेंडर रेसियो को बढ़ाया जाए। इसके लिए निर्वाचक नामावली से छुट्टी हुई महिला मतदाताओं का नाम जोड़वान जरूरी है। ग्राम सभा के बूथों पर मतदाता सूची पर पर के बूथों पर मतदाता सूची पर पर मतदाता सूची को पढ़ने के लिए 9 व 23 सितंबर एवं 7, 14 व 28 अक्टूबर को विशेष तिथि निर्धारित की गई हैं। इन विशेष स्थितियों में अपने अपने स्थितियों में अपने में अपने बूथ लेवल एजेंट को उपस्थित रहने को कहें, ताकि शत प्रतिशत शुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार हो सके। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी, 2019 को होगा।
अपर जिलाधिकारी श्री सिंघल ने बताया कि निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने, कटवाने या संशोधन कराने से संबंधित प्रपत्र बीएलओ, तहसील स्तरीय मतदाता पंजीकरण केंद्र या जिला निर्वाचन कार्यालय पर स्थापित मतदाता सुविधा केंद्र से भी प्राप्त किया जा सकता है। इन सब के लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट आउट लेकर हार्ड कॉपी हस्ताक्षर करते हुए संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या जिला निर्वाचन कार्यालय को 31 अक्टूबर तक भेजा जा सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…