उमेश गुप्ता
बलिया:बिल्थरा रोड एस पी श्रीपर्णा गांगुली ने 16 वर्षीया छात्रा कुमारी पूजा जायसवाल द्वारा घाघरा नदी में छलांग लगाने के मामले को संज्ञान में ले लिया है । उनके आदेश पर उभांव पुलिस ने रविवार की दोपहर में घाघरा नदी के किनारे पर मालदह तक नदी में छात्रा का शव बरामद करने के लिए जगह-जगह जाल डलवा कर काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नही लग सकी।
छात्रा पूजा जायसवाल द्वारा घाघरा नदी में छलांग लगाने को लेकर धीरे-धीरे चर्चाओ का बाजार गर्म होता जा रहा है। अधिकांश चर्चा लव अफेयर की हो रही है। जिसको लेकर छात्रा के साथ अमानवीय ब्यवहार के कारण भी छलांग लगाने की घटना से जोड़ा जा रहा है। बहरहाल सच्चाई चाहे जो कुछ भी हो। घटना स्थल से पुलिस ने छात्रा का मोबाइल भी बरामद किया है। मोबाइल का नम्बर पुलिस सर्विलांस पर लेकर जांच करे तो इसका राजफाश करने में कामयाबी मिल सकती है। अब देखना है इस मामले में पुलिस कहाँ तक सफल हो पाती है।
ज्ञातब्य है कि शुक्रवार की दोपहर में पूजा जायसवाल डीएसपी हेड पर जाकर घाघरा नदी में छलांग लगा दिया था। जिसके शव का अब तक पता नही चल सका है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…