उमेश गुप्ता
बलिया:बिल्थरा रोड उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील बिल्थरा रोड का अगला द्विवार्षिक नए पदाधिकारियों का चुनाव बुधवार को तहसील के सभागार में जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वी जोन राम पूजन राम व जिला मंत्री छट्ठू यादव की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें हरिकेश सिंह-अध्यक्ष, रामश्रीगार राम-वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनय प्रताप श्रीवास्तव-कनिष्ठ उपाध्यक्ष, आलोक रंजन-मंत्री, राकेश कुमार शर्मा-उप मंत्री, विष्णु हरिप्रसाद-कोषाध्यक्ष व कुमारी प्रमिला- आय ब्यय निरीक्षक निर्वाचित की गई। इस चुनाव में अध्यक्ष व मंत्री को छोड़ सभी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। हरिकेश सिंह को तीसरी बार ताज पहनने का मौका मिला।
इस मौके पर रसड़ा से चौधरी विजय कुमार, मार्कण्डेय दीक्षित, राम वृक्ष चौहान, विपिन विहारी राय, देवेन्द्रनाथ राय, तहसील बांसडीह से निर्भय नारायण सिंह, रामजी पांडेय, तहसील सिकन्दर पुर से अरुण कुमार सिंह, बृजेन्द्र कुमार राय, पतरु राम, तहसील बैरिया से राजाराम सिंह, मदन यादव, विवेक यादव, बलिया सदर से विश्वामित्र सिंह, विनय दुबे, प्रेम कुमार शर्मा, सुरेश पासवान, उमा शंकर राम, रविन्दर राम, अजीत सिंह, पूजा सिंह, विनोद यादव, पूजा यादव, अर्जुन राम, दिलीप राम आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…