प्रदीप दुबे “विक्की”
गोपीगंज (भदोही). पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली से दरभंगा जा रही12562 डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से यात्री का मोबाइल छिन कर भाग रहे उचक्के को ग्रामीणो ने पकड़ कर रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया.
लगभग एक घंटा 40 मिनट विलंब से चल रही स्वतंत्रता सेनानी जब नगर स्थित रेलवे स्टेशन पर पहुँची इस दौरान गेट पर खड़े युवक का मोबाइल छिन कर उचक्का भाग निकला. मोबाइल छिनने के बाद भाग रहे उचक्के का युवक ने शोर मचाते हुए पीछा कर लिया. दोनो को भागते देख रेलवे पुलिस भी पीछे लग गई. भगवत पुर गांव की तरफ भाग रहे उचक्के को जब गांव के लोगो ने घेर लिया तो पीछे लगी पुलिस उसे हिरासत मे ले लिया. पकड़ा गया उचक्का जो उसी ट्रेन मे सवार था अपना नाम सुमित कुमार निवासी दरभंगा बताया. उसके पास न टिकट मिला और न ही कोई सामान बरामद हुआ. यात्री अपना मोबाइल लेकर उसी ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुए। जिससे ट्रेन लगभग 15 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…