औराई भदोही। औराई से होकर गुजरने वाले शिव भक्तों के लिए औराई के बरिष्ठ नागरिक व समाज सेवकों व बोल बंम कॉवरिया समित औराई द्वारा औराई चौराहा के पास शिविर लगा है। खाने पीने की बात हो या बिमार शिव भक्तों के इलाज की या उनकी सुरक्षा का हर लिहाज से यह शिविर शिव भक्तों के लिए सभी सुबिधा से लैस है।
बताते चलें की औराई के समाज सेविकों द्वारा सरकारी बस स्टैन्ड के पास कावड़ शिविर लगा है। इलहाबाद से कावड़ लेकर आने वाले शिव भक्तों की तादात क्षेत्र मे बढ़ गई है। इलहाबाद से वाराणसी तक पुरा क्षेत्र हर हर महादेव व बोल बंम के नारों से गुंजयमान हो उठा है। शिव भक्तों की बढ़ती तादात के मद्देनजर औराई चौराहे पर लगे हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।
शिव भक्तों को कोई परेशानी ना हो इसका खासा ध्यान रखा गया है. शिविर मे २४ घंटे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कावड़ मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है। इसके अलावा क्षेत्र से होकर गुजरने वाले कावड़ मार्ग पर शिव भक्तों के लिए सामाजिक संगठनों द्वारा अनेकों स्थानों पर शिविर लगाए गए है। जिससे शिव भक्तों को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। सावन माह मे आने वाले कॉवरियों की सुरक्षा हेतु हाइवे की बाई लेन पर वाहन प्रतिबंधित कर बैरिकेडिंग के साथ औराई पुलिस कॉवरियों की सुरक्षा मे लगी है। कॉवरियों के लिए सुरक्षित लेन पर बनाऐ गए पुलिस बुथ व सहायता केन्द्र शिव भक्तों के लिए सदैव तत्तपर है। जिससे जल लेकर जा रहे शिव भक्तों को कठिनाई ना हो।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…