सकीब अहमद
पटना के मोइनुलहक स्टेडियम में गुरुवार सुबह दारोगा भर्ती के तैयारी कर रहे युवक अमन कुमार की कुछ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह करीब छः बजे की है। जब अमन कुमार दारोगा भर्ती के लिए दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे थे, उसी समय करीब छः के संख्या में आये अपराधियों ने अमन के सीने में गोलियां मार दी और पास में ही मार्निंग वॉक करने आए युवक उदय कुमार को भी पैर में अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली लग गई।
यह सब घटना उस जगह पर हुई , जहां से स्थानीय कदमकुआं थाना मात्र पचास मीटर की दूरी पर है और सीआरपीएफ की भी एक कैम्प भी उसी स्टेडियम में मौजूद हैं। घटना के सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन सीमा विवाद के चलते गंभीर रूप से घायल अमन कुमार को अस्पताल ले जाने में देरी कर दी। जिससे अमन कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, घायल को पीएमसीएच में भर्ती करा दिया गया है।
हत्या के बाद पटना के तेजतर्रार एसएसपी मनु महाराज ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल छः अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया और एक दारोगा को निलंबित कर दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…