औराई भदोही।। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश एस के निर्देशन में पशु तस्करो के धंधे को नेस्तनाबूद करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी औराई राम करन महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औराई सुनील दत्त दुबे की टीम ने क्रूरतापूर्ण तरीके से भर कर त्रिपाल से ढक कर डी सी एम में रस्सियों की मदद से दो भागों में विभाजित कर ऊपर नीचे भरे हुए 65 अदद जानवर पड़वा को मुक्त कराकर डी सी एम नम्बर यूपी 32 एफ एन 1103 को जब्त कर तीन पशु तस्करो को दबोचा लिया गया।
पशु तस्करो को महाराज गंज तिराहे पर समय करीब 12 – 20 बजे दिन गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त सलीम पुत्र सोनिया निवासी बरतोली थाना कोतवाली देहात बुलन्दशहर, सलीम पुत्र मुंशी निवासी कैराना है थाना कोतवाली कैराना जनपद शामली व रियासत पुत्र कयूम निवासी वरतोली निवासी कोतवाली देहात बुलन्दशहर हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पशु तस्कर बिहार से जानवरों को लेकर आ रहे थे।
प्रदीप दूबे बिक्की
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…