सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी कोतवाली थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नसबंदी तिराहे से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 220 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात कोतवाली थाना पुलिस नसबंदी तिराहे के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति दिल्ली करावल नगर ठेका होते हुए लोनी की तरफ आ रहा है। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए युवक को नसबंदी तिराहे पर धर-दबोचा।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पुलिस ने 220 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम नाजिम पुत्र बाबू निवासी मुस्तफाबाद गोकुलपुर दिल्ली बताया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…