Categories: Crime

आदमपुर पुलिस ने धरदबोचा नाबालिग से यौन उत्पीडन करने वाले अभियुक्त को

अनुपम राज

वाराणसी. अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के निर्देशन में आज आदमपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. जब महिला उत्पीडन से सम्बंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया.

प्राप्त समाचार के अनुसार अपराध संख्या 180/18 थाना आदमपुर में सम्बंधित धारा 376/504 तथा पास्को एक्ट में पंजीकृत था, घटना में अभियुक्त भरत लाल पुत्र नारायण प्रजापति निवासी कायस्थ टोला (प्रह्लादघाट) वाराणसी को आदमपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी आदमपुर राजीव सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, का. अशोक वर्मा, सतेन्द्र राय और राहुल वर्मा शामिल रहे.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts