फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी। तहसील पलिया में उस समय सनसनी फैल गयी जब बाग में एक किशोर का शव पेड़ से लटका हुआ मिला राहगीरों द्वारा शव लटके होने की सूचना पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके पर मौजूद लोगों से पुछताछ कर किशोर का शव मिलने की सूचना म्रतक किशोर के परिजनों को दी जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।
जानकारी के अनुसार पलिया नगर के मोहल्ला बरबंडा निवासी रामलखन का पंद्रह वर्षीय पुत्र सोनू बीती बुधवार की शाम को अपने घर से निकला था जो काफी समय बाद भी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होने सोनू की खोजबीन की परंतु उसका कहीं पता नहीं चला ।काफी देर के बाद सोनू का शव रेलवे लाइन के किनारे एक बाग में रस्सी से लटका हुआ मिला ।जिसकी सूचना राहगीरों के द्वारा पुलिस को दी गयी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव मिलने की सूचना परिजनों को दी । सोनू का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया ।चौकी इंचार्ज कललू सिंह ने बताया कि परिजनों ने सोनू की मौत को आत्महत्या ही बताया है और किसी भी कार्यवाही की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…