आदिल अहमद
लखनऊ. प्रदेश में अपराध और अपराधी सर चढ़ते जा रहे है. किसी भी इन्सान की जान लेना आम बात हो गई है जहां एक तरफ पुलिस लोगों की सुरक्षा के दावे करती है वहीं दूसरी तरफ मलिहाबाद थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव में गोलीकांड से सनसनी फैल गई है मलियाबाद के रमनगरा गांव में बाइक सवार चार लोगों ने दो लोगों को गोली मार दी दोनों की गोली सीने पर लगी
पूरा मामला राजधानी के थाना मलिहाबाद क्षेत्र के रमनगरा गांव का है जहां पर कुलदीप और दीपक के साथ अन्य लोग भी खड़े थे बाइक सवार 4 लोग आकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हैं जिससे कुलदीप और दीपक के सीने में गोली लगती है आनन फानन में दोनों युवकों को पहले मलियाबाद के सीएचसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाता है वहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ट्रामा सेंटर रेफर करते हैं ट्रामा सेंटर में कुलदीप की मौत हो गई है वहीं पर दीपक की हालत नाजुक बनी हुई है कुलदीप के परिजनों ने गांव के ही चार भाइयों संदीप कुलदीप नागेंद्र और गुड्डू के ऊपर आरोप लगाया है कि चुनावी रंजिश के चलते उन लोगों ने गोली मारी है
वहीं पुलिस परिजनों की तहरीर लेकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है लेकिन अभी भी पुलिस के हाथ खाली हैं पुलिस अभी घायल दीपक के परिजनों की तहरीर का इंतजार कर रही है तहरीर मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई पर जुटेगी पुलिस के मुताबिक दोनों घटनाएं एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं इसी को देखते हुए अभी पुलिस खानापूर्ति में लगी हुई है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…