Categories: UP

मनीपुर सेमरिया गांव में गलाघोंटू का कहर अब तक दर्जनों जानवरों की मौत डॉक्टर बेखबर

आशिष कुमार

फतेहपुर जिले के खागा तहसील क्षेत्र के किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पहाड़पुर के मजरा मनीपुर सेमरिया में गलाघोंटू का कहर चरम सीमा पर है जहां पर किसानों की दर्जनों गाय भैंस बैल आदि जानवरों की मौत हो चुकी है पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है परंतु अभी तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं गांव पहुंचा है अभी भी कई जानवरों का इलाज चल रहा है गांव निवासी मंगल पासवान कुल्लू पासवान गयादीन पासवान की एक-एक भैंस और अनूप सिंह पृथ्वीपाल रामचंद्र दुर्गा निषाद आज की भी एक एक भैंस मर चुके हैं जबकि अमरेश कुमार प्रहलाद कुमार बाबूलाल आदि लोगों के जानवरों का इलाज चल रहा है गांव के ग्रामीण काफी परेशान है अगर इस बीमारी का अंत ना किया गया गांव से तो लगभग सभी जानवरों का मरना तय है इस विषय को लेकर गांव के लोग काफी चिंतित हैं।

aftab farooqui

Recent Posts