सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी मैन बाजार स्थित मंगलवार को दूध की डेयरी पर फूड निरीक्षक ने छापा मारा। जहां से दूध में सैम्पू मिलाने की शिकायत मिली थी। फूड निरीक्षक ने दूध के 4 सैम्पल भरकर जांच के लिये भेज दिये है।
शिकायतकर्ता अशोक के अनुसार वह सुबह मैन बाजार स्थित प्रधान डेयरी से अमृत दूध की सील बन्द थैली खरीदकर लाया था। उसने जैसे ही घर मे दूध गर्म करने के लिये गैस चूल्हे पर रखा।तो दूध में से सैम्पू जैसे झाग निकलने लगे और सैम्पू जैसी गन्द आने लगी। जब वह दूध को लेकर उक्त दुकान पर गया ,तो उसने दूध वापिस ले लिया और उसे बदले के दूसरा दूध दे दिया तथा उसे खराब दूध की पैकिंग वापिस करने की हिदायत दी। उसी समय कुछ मीडियाकर्मी मौके से गुजर रहे थे। जिन्होंने तुरन्त फूड निरीक्षक को सूचना दी। फूड निरीक्षक रवि कुमार ने मौके पर पहुंच 4 दूध के सैम्पल भरकर जांच के लिये भेज दिये। हालांकि कुछ आभास होने पर आधा शटर बन्द कर दुकानदार डेयरी से भाग गया था तथा शिकायतकर्ता से वापस लिया दूध भी मौके से गायब मिला।लेकिन अमृत दूध का एरिया सुपरवाइजर विमल शर्मा को दुकानदार ने मौके पर भेज दिया था।जिसकी मौजुदगी में फूड निरीक्षक रवि ने कार्यवाही सम्पूर्ण की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…