सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर रविवार के दिन अल्पसंख्यक मोर्चा के मोहम्मद हसमुद्दीन सैफी के नेतृत्व में फेविकोल की टीम मदरसा जीनत-उल इस्लाम ने लोनी के राशिद अली गेट के अंदर 111 पौधे लगाकर अपनी देशभक्ति का परिचय दिया।
पौधरोपण के उक्त मौके पर सैफी ने उपस्थित लोगों को कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का मूल आधार है। पेड़ लगाकर उन्हें सींचना मानो हम अपने जीवन को सींचने का काम कर रहे हैं। क्योंकि पेड़-पौधों द्वारा ही हमें शुद्ध वातावरण मिल पता है और हम अनेक बीमारियों से छुटकारा पाकर स्वस्थ जीवन पाते हैं। इसलिए हमें अपनी- अपनी आने वाली पीढ़ी का जीवन बचाकर रखना है तो अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को 15 अगस्त के दिन कम से कम एक-एक पौधा जरूर लगाने के लिए संकल्प दिलाते हुए कहा कि वह स्वयं भी अपने उक्त पौधरोपण अभियान को आगे भी इसी प्रकार जारी रखेंगे।
इस दौरान हाजी मोहम्मद अली, नौशाद सैफी, फुरकान कुरैशी, जरीब सैफी, दिवाकर खान, प्रमोद शर्मा व सरताज खान आदि के अलावा अन्य सैकड़ों लोग उनके साथ रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…