सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी के ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सेक्टर ए -1 , सी -7 गारमेंट्स कम्पनी ने अचानक वर्करों के रेट कम कर दिये। जिसको लेकर कारीगरों का गुस्सा फूट पड़ा और अपनी मशीनों से उठकर मालिक के पास गए , लेकिन कम्पनी मालिक आशीष जैन अपनी जिद पर अड़े रहे।इसी बीच सूचना मिलने पर खिदमत ए अवाम लेबर विभाग की टीम वहां पर पहुंची और सारे मामले को समझा।मौके पर कम्पनी मालिक ने पुलिस प्रशासन भी बुला लिया। जिन्होंने वर्करों को शांति बनाए रखने को कहा और प्रशासन ने भी कारीगरों का पूरा सहयोग किया। इसके बाद लेबर विभाग की टीम ने कम्पनी मालिक से बात की ।जिस पीस का रेट कम्पनी सीधे 8 रुपये घटा रही थी अब उसका सिर्फ 1 रुपया ही कम होगा। जिससे सब कारीगर सहमत हो गये और मामले को निपटा दिया गया।इस मौके पर विभाग अध्यक्ष रिंकू भाई ने कहा कि जब भी लेबर को कोई परेशानी होगी हम हमेशा साथ खड़े रहेंगे। महासचिव देवेंद्र ने बताया कि जैसे ही मुझे पता चला कि लेबर को कोई दिक्कत हुई है तो मैं तुरंत ही ट्रॉनिका सिटी पहुंचा और मामले को सुलझाया।इस मौके पर समिति कोषाध्यक्ष जान मोहम्मद ने कहा कि मुझे लगता है कि ट्रोनिका सिटी में लेबर के अधिकारों को दबाया जा रहा है और कंपनियों से अपील भी की कि अगर ऐसा है तो ऐसा नही होना चाहिये नही तो समिति पहले कंपनियों की जानकारी जुटाएगी और जिसमे गड़बड़ होगी उसकी शिकायत सीधे लेबर मंत्रालय में देकर जाँच की मांग की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…