सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी आवास-विकास योजना से प्रभावित किसानों का आमरण अनशन मंगलवार 14 वे दिन भी जारी रहा। जहां उनका स्वास्थ्य दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। जिसके मद्देनजर पुलिस-प्रशासन वहा पूरी तरह मुस्तैद है जो डॉक्टरों द्वारा समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच करा रहा है। जिन्होंने सरकार को कोसते हुए अपना सम्मान व अधिकार नहीं मिलने तक एक बार फिर अनशन पर रहने की बात दोहराई है।
धरनारत किसानों का कहना था कि किसानोदय अभियान एवं किसान सत्याग्रह आंदोलन मंडोला के क्रम में किसानों को उनका अधिकार व सम्मान दिलाने के लिए वह 15 अगस्त से आमरण अनशन पर हैं।और वचनबद्ध हैं कि जबतक मंडोला, लोनी क्षेत्र के किसानों को उनका अधिकार व सम्मान नही मिल जाता उनका अनशन जारी रहेगा।
किसानों ने कहा कि हो सकता है इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए किसी अनशनकारी की जान माल की भी हानि हो जाये। क्योकि सरकार किसान हितैसी होने का ढोल पीटकर किसानों का मखोल उड़ा रही है। हम अनशनकारियों का हाल तक जानने के लिए सरकार का कोई प्रतिनिधि उनके बीच तक नही आया है। अनशनकारी किसानों ने कसम खाते हुए कहा कि किसानों को न्याय मिलने तक उनका अनशन जारी रहेगा। इसके लिए उन्हें चाहे कितना भी कष्ट झेलना पड़े या प्राण ही न्योछावर क्यों न करने पड़े।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…