आफताब फारुकी
सऊदी अरब और ज़ायोनी शासन के बीच बढ़ती नज़दीकियां अब दुनिया से ढकी छुपी नहीं रह गई है और अब तो आले सऊद ने अपने देश की ज़मीन भी इस्राईल के हवाले कर दिया है। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, आले सऊद शासन ने सऊदी अरब के तबूक क्षेत्र की 16,000 वर्ग किलोमीटर ज़मीन, ज़ायोनी शासन को तोहफ़े के रूप में दिया है। सूत्रों के अनुसार इस ज़मीन पर ज़ायोनी शासन रासायनिक हथियारों का गोदाम बनाएगा और यहीं इस्राईल की नौसेना और थलसेना अपना सैन्य अभ्यास भी करेंगी।
अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, सऊदी अरब ने कहा है कि तबूक, प्रतिबंधित क्षेत्र है और इसी लिए इस इलाक़े को सऊदी अरब और इस्राईल साझा तौर पर अपने सैन्य उद्देश्यों और आपसी सहयोग के लिए प्रयोग करेंगे। इसी तरह सऊदी अधिकारियों ने कहा है कि इस क्षेत्र में लगभग 500 अरब डॉलर की लागत से “न्यूम” नाम से एक नया शहर भी बसाया जाएगा। सऊदी अधिकारियों के मुताबिक़, यह भी फ़ैसला किया गया है कि इस प्रतिबंधित इलाक़े में मौजूद पहले से जो शहर हैं उनको ख़ाली कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब द्वारा उठाए जा रहे इस तरह के क़दमों का उद्देश्य केवल यह है कि इस देश की जनता को आले सऊद और ज़ायोनी शासन के बीच बढ़ते संबंधों के लिए पहले से तैयार किया जा सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…