सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार बुधवार के दिन अल्पसंख्यक कांग्रेस, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष के नेत्रत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता ग्राम जावली से पिछले लगभग 2 वर्षों से मंडोला में आंदोलनकारी किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें अपना समर्थन देने की घोषणा की।
जिला अध्यक्ष ने किसानो के इस संघर्ष में पूरी तरह उनके साथ होने कि घोषणा करते हुए कहा कि किसान इस देश की जान है। अगर किसान को कुचला गया तो देश भी सुरक्षित नहीं रहेगा। दो साल से पीड़ित किसानो को बेवकूफ बनाया जा रहा है मगर अब इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम गाँव-गाँव जन जागरण पद यात्रा निकालेंगे ताकि जनता जागरूक होलर इस किसान विरोधी जुमले बाज सरकार को उखाड़ फेंके।
उक्त पद यात्रा के दौरान लोगों ने कई स्थानों पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। जिसमे मुख्य रूप से मुराद नगर ब्लाक अध्यक्ष हुसैन भाई, नगर अध्यक्ष जलाल भाई, मोदी नगर ब्लाक अध्यक्ष मुकम्मिल अब्बास, लोनो युवा कांग्रेस अध्यक्ष चाँद मलिक, साहिबाबद युवा कांग्रेस अध्यक्ष अहसान अली, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूजा चड्ढा, प्रवक्ता समीर अली, उपाध्यक्ष इमरान खान, उपाध्यक्ष इमरान, महा सचिव शान मोहम्मद, ब्लॉक अध्यक्ष हुमायूँ मिर्जा व ज्ञानेंद्र आदि शामिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…