आदिल अहमद
सऊदी अरब में कैनडा के राजदूत डेनिस होराक (फ़ाइल फ़ोटो)
सऊदी विदेश मंत्रालय ने कैनडा के राजदूत डेनिस होराक को 24 घंटे के भीतर सऊदी अरब से निकलने के लिए कहा है। सऊदी अरब ने यह क़दम, इस देश में नागरिकों व महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी पर कैनडा के सरकार की ओर जतायी गयी चिंता की प्रतिक्रिया में उठाया है।
इरना के अनुसार, सऊदी अरब ने इसी तरह कैनडा से अपने राजदूत को वापस बुलाया है और इस देश में अपनी सभी व्यापारिक गतिविधियों को स्थगित कर दिया है।
सऊदी शासन ने मंगलवार की रात सिविल सोसायटी और महिला अधिकार के लिए काम करने वाले दो कार्यकर्ता समर बदवी और नसीमा अस्सादह को गिरफ़्तार कर लिया। इन गिरफ़्तारियों पर कैनडा ने चिंता जताते हुए इन लोगों की रिहाई की मांग की थी।
एम्नेस्टी इंटरनैश्नल और ह्यूमन राइट्स वॉच सहित अनेक अंतर्राष्ट्रीय व मानवाधिकार संगठनों ने सऊदी शासन के इस क़दम की आलोचना की है।
एम्नेस्टी इंटरनैश्नल और ह्यूमन राइट्स वॉच, सऊदी अरब में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दमन, मानवाधिकार के कार्यकर्ताओं को क़ैद व मौत की सज़ा देने के ख़िलाफ़ बारंबार आवाज़ उठा चुके हैं। इन संगठनों के अनुसार, दुनिया में मानवाधिकार का सबसे ज़्यादा जिन देशों में उल्लंघन होता है उनमें से एक सऊदी अरब भी है।
सऊदी अरब में राजनैतिक क़ैदियों की संख्या तक़रीबन 30000 बतायी जाती है, जिससे आले सऊद शासन की जनता के ख़िलाफ़ पुलिसिया नीति का पता चलता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…