आफ़ताब फ़ारूक़ी
केरल राज्य में आई भयानक बाढ़ को देखते हुए संयुक्त अरब अमीरात ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, यूएई सरकार ने केरल में बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए शनिवार को एक कमेटी का गठन भी कर दिया। यूएई के उपराष्ट्रपति शेख़ मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ट्वीट कर अपने देश के लोगों से भारत के केरल राज्य के बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद करने की गुहार भी लगाई है। ईआरसी (Emirates Red Crescent) ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। ईआरसी की होने वाली इस बैठक में संयुक्त अरब अमीरात में सक्रीय मानवातावादी संगठनों की ओर से भी उनके प्रतिनिधि भाग लेंगे।
शेख़ मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘यूएई और भारतीय समुदाय के लोग एकजुट होकर बाढ़ प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाएंगे। हमने इसे शुरू करने के लिए तुरंत एक कमेटी की गठन कर दिया है। हम आग्रह करते हैं कि इस पहल में सभी लोग अपना योगदान दें।’
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, यूएई के युवारज द्वारा बनाई गई सीमिति, दुबई में रह रहे भारतीय नागिरकों को भी मदद करने के लिए आग्रह करेगी। दुबई नरेश ज़ाएद बिन ख़लीफ़ा आले नाहयान ने केरल में भारी नुक़सान को लेकर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात कर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईद के मौक़े पर दुबई के लोगों से भी इस दुख की घड़ी में आगे आने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, ‘ईद के अवसर पर भारत में अपने भाइयों की मदद करना मत भूलना।’
उल्लेखनीय है कि केरल में आई बाढ़ को इस सदी की सबसे भीषण प्राकृतिक त्रासदी के रूप में माना जा रहा है। अब तक लाखों लोग पलायन कर चुके हैं और 324 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत के प्रधानमंत्री मोदी भी स्थिति का जायज़ा लेने के लिए शनिवार को केरल पहुंचे थे और उन्होंने 500 करोड़ मदद की भी घोषणा की है। केरल के मुख्यमंत्री ने भी देश की जनता से मदद की गुहार लगाई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…