ईरान की संसद के में राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के एक सदस्य ने अमरीका को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के चेतावनीपूर्ण पत्र को ईरान की कूटनैतिक जीत बताया है।
मुहम्मद जवाद जमाली ने आईसीजे द्वारा अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो के लिखे गए चेतावनीपूर्ण ख़त को एक संतुलित व गंभीर व्यवहार का सूचक और ईरान के लिए एक न्यायिक व कूटनैतिक विजय बताया है। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने पोम्पियो को पत्र लिख कर अमरीका से कहा है कि वह ईरान के ख़िलाफ़ एकतरफ़ा प्रतिबंधों की बहाली के लिए किसी भी प्रकार का क़दम न उठाए। ईरान ने 23 जुलाई को आईसीजे में अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों के उल्लंघन की शिकायत करते हुए मुक़द्दमा दायर किया था।
ईरान की संसद के में राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के सदस्य मुहम्मद जवाद जमाली ने सोमवार को इरना से बात करते हुए कहा कि अमरीका को क़ानून का पालन करना ही होगा। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का फ़ैसला विश्व समुदाय में ईरान के लिए प्रभावी सिद्ध हो सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…