आफताब फारुकी
सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत स्टीफ़न डि मिस्तूरा ने ईरान, तुर्की और रूस को जेनेवा में सीरिया संविधान आयोग की बैठक में भाग लेने का निमंत्रण दिया है। स्पूतनिक समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत स्टीफ़न डि मिस्तूरा ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सितम्बर के महीने में आयोजित होने वाली इस बैठक का लक्ष्य, सीरिया का संविधान लिखना शुरु करना है।
कूटनयिक सूत्रों का कहना है कि यह बैठक 11 और 12 सितम्बर को आयोजित होगी। सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत स्टीफ़न डि मिस्तूरा का कहना है कि सितम्बर के महीने के शुरु में वह जेनेवा में ईरान, रूस और तुर्की के प्रतिनिधियों से सीरिया संविधान आयोग के विषय पर चर्चा करेंगे।
मिस्तूरा ने इन तीनों देशों के साथ वार्ता तथा सीरिया संविधान आयोग के गठन के बारे में हुई चर्चा को लाभदायक बताया । उन्होंने कहा कि सीरिया की सरकार ने संविधान आयोग के लिए अपना प्रतिनिधि घोषित कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…