कदौरा जालौन कदौरा के बागी ग्राम में मां-बेटे की धारदार हथियार से दर्दनाक मौत हत्या रोपी फरार शुक्रवार की रात में अज्ञात लोंगो ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह शनिवार को तब हुई जब अधिवक्ता के साले का लड़का जो छत पर सोया हुआ था नीचे उतर कर आया। उसने खून से सने शव देखे तो चीख पड़ा। चीख सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बताया गया है कि कल ही साले का लड़का आया था। वह छत पर सोया था और मां बेटे कमरे में। घटना की जनकारी कदौरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने इसकी जानकारी आलाधिकारियों को दी। घटना की जानकारी होने पर एएसपी सी ओ कालपी मौके पर पहुंच गए। कई थानों का फोर्स भी गांव में पहुंच गया। मृतिका मुन्नीदेवी 55 वर्ष मृतक मुन्नी देवी का पुत्र कुलदीप 30 वर्ष दोनों लोग अपने निर्माणाधीन मकान के पास कच्चे मकान में सो रहे थे।
मृतिका का पति भगवती प्रसाद तिवारी, यह उरई में सरकारी वकील है व उरई ही रहता है. मृतक का चाचा ज्ञानप्रसाद तिवारी, इसके घर मे पुलिस ने शक के आधार पर काफी देर तलाशी व जांच आदि की। मृतिका के पति ने घर से 1 किलो चांदी समेत अन्य जेवरात, 60 – 70 हज़ार कैश आदि की लूटपाट का भी आरोप लगाया है, व घटनास्थल पर करीब 1 फ़ीट गहरा गड्ढा भी है, मुमकिन है कि संपत्ति वहीं से निकाली गई हो।
डीआईजी रेंज झांसी, अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी व क्षेत्रीय विधायक मौके पर पहुँचे। कई थानों की फोर्स के साथ सर्विलांस टीम, डॉग स्क्वायड टीम व फोरेंसिक टीम मौके पर, पुलिस कुछ लोगों से कर रही है पूछतांछ। शक के आधार पर करीब 4 लोग हिरासत में। सूत्रों के अनुसार पुलिस जल्द कर सकती है हत्याकांड का खुलासा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…