जालौन कदौरा.जनपद जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र में मां-बेटे की बर्बर हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया है व घटना को लेकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक अभी फरार है गिरफ्तार आरोपियों से पूंछतांछ में वारदात के पीछे जमीन को लेकर पारिवारिक रंजिश की पुष्टि हो गई है जबकि हत्या के अलावा वारदात के दौरान नगदी, जेवरात सहित भारी डकैती भी की गई थी उनकी निशानदेही पर माल भी बरामद कर लिया गया है
जिसके चलते अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी ने रविवार को आनन-फानन बुलाई गयी पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि कदौरा थाने के बागी गांव में शुक्रवार की रात भगवती प्रसाद तिवारी एडवोकेट की पत्नी मुन्नी देवी और उनके बेटे कुलदीप की हत्या कर लगभग आधा किलो वजन के सोने और चांदी के जेवरात व नगदी लूटी जाने के मामले का पर्दाफाश हो गया है जिस दौरान भगवती प्रसाद तिवारी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ दोहरी हत्या और डकैती का नामजद मामला दर्ज किया गया था व थाना कदौरा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की टीमें बनाकर उन्हें नामित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटाया गया था
जिस दौरान तत्पर कार्रवाई के चलते रविवार को इनमें से चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गये व अपर एसपी ने इनके नाम ज्ञानप्रकाश तिवारी उसके दो बेटे कृष्णा और अनुराग उर्फ अंशू व अनुपम उर्फ बाबा बताये हैं व पांचवे फरार आरोपी शंशाक उर्फ लालू दुबे की तलाश जारी है
इसी के मददेनजर अपर पुलिस अधीक्षक ने दावा किया कि पकड़े गये आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है और किस तरह वारदात की इसका ब्यौरा उगल दिया है व वारदात में प्रयोग किया गया 315 बोर का तमंचा, दो छुरियां, आला कत्ल, दो खुरपी और डकैती में ले जाया गया तमाम माल भी इनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है जबकि इसमे मास्टर माइंड ज्ञानप्रकाश उर्फ चच्चू शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ 32 मामले पहले से चल रहे हैं
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…