कानपुर. कहते है जब इन्सान लापरवाह हो जाता है तो वह खुद के लिये ही नहीं बल्कि दूसरो की जान का भी खतरा बन जाता है. इसकी बानगी आज कानपुर में देखने को मिली जब केसा की लापरवाही से एक गरीब सपेरे ने अपनी जान गवा दिया.
घटना कुछ इस प्रकार है कि टाटमिल चौराहे के आस पास हाई टेंशन तार जर्जर स्थिति में हो चूका है. आज इसमें से एक तार टूट कर गिर गया, क्षेत्रीय नागरिको और राहगीरों ने इसकी सुचना केसा को प्रदान किया, क्षेत्रीय चर्चाओ को आधार माने तो केसा ने सुचना प्राप्त होने के आधे घंटे बाद बिजली सप्लाई काटी. इस दौरान हो रही बारिश से सड़क जलमग्न भी थी. इसी दौरान एक सपेरा उधर से गुज़रा जो विद्युत से चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
सुचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने लाश को पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है. केसा द्वारा हुई इस लापरवाही को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चाये हो रही है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…