तबजील अहमद
कौशाम्बी जिले में पिछले चार दिनों से लापता मासूम बच्चे का शव आज कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना जिले के सैनी कोतवाली इलाके के ताज मल्लाहन गांव की है, जहाँ चार साल का मासूम बच्चा मोहित पिछले चार दिन पहले अपने चाची के साथ खेतो की तरफ गया हुआ था। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चा लापता हो गया। जिसके बाद परिवार वालो के खाफी खोजबीन भी किया। जब मोहित का कुछ पता नही चला तो मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस गुमशुदी का मामला दर्ज कर मासूम की पड़ताल में ही जुटी थी कि आज गांव के बाहर एक कुएं मासूम मोहित का शव उतराता मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मासूम की हत्या कर शव फेंके जाने को लेकर परिवार के लोगो पर भी आशंका जाहिर की जा रही है। घटना के बाबत सर्किल अफसर राजवीर सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की गहनता से तफ्तीश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर हत्यारे को जेल भेजा जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…