पलिया कलां खीरी ।एस एस बी ने एक बार फिर एक नेपाली अभियुक्त को तस्करी के माल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।जानकारी के अनुसार
सशस्त्र सीमा बल 39वीं वाहिनी की सीमा चौकी कजरिया द्वारा बुधवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे पिलर संख्या 750 के नजदीक कजरिया घाट पर एक नेपाली व्यक्ति को सामान सहित पकड़ लिया गया ।
उक्त कार्रवाई की जानकारी देते हुए कार्यवाहक कमांडेंट संजीव कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि कजरिया घाट के निकट से कुछ सामान तस्करी कर नेपाल जाने वाला है उक्त सूचना तत्काल पेट्रोलिंग पार्टी कमांडर को दी गई जिन्होंने अपनी पार्टी को कजरिया घाट के खेतों में छुपा दिया , थोड़ी देर में एक व्यक्ति कुछ सामान के साथ आता हुआ दिखाई दिया जिसे नजदीक आते ही सामान सहित पकड़ लिया गया, सामान चैक करने बैग में भारी मात्रा में कपड़ा सीज किया गया । मौके पर पूछताछ के बाद पकड़े गए सामान का सीजर बनाकर कस्टम कार्यालय पलिया के सुपुर्द कर दिया गया है । पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम बिरबल राना (35) निवासी धनगढी , नेपाल बताया है और सामान की कीमत लगभग एक लाख बीस हजार आंकी गई है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…