तारिक आज़मी
नई दिल्ली. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपाई की तबियात काफी बिगड़ गई है. लंबे समय से एम्स में भर्ती चल रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बिगड़ गई है। जानकारी के मुताबिक वाजपेयी को पिछले तीन दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया है। बता दें कि बुधवार को एम्स के निदेशक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाजपेयी की सेहत की जानकारी दी है जिसके बाद पीएम मोदी अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे।
बुधवार सुबह से ही अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत नाजुक बताई जा रही है। एम्स के अनुभवी डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे और उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के सेहत से जुड़ी जानकारी उन्हें दी। पिछले एक महीने से अटल बिहारी वाजपेयी यूटीआई इंफेक्शन, लोवर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी संबंधी बीमारियों के कारण दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि एम्स प्रशासन की ओर से उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार की बात कही जा रही है।
इससे पहले, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल और मीनाक्षी लेखी भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत के बारे में जानने के लिए आज शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) उन्हें देखने दिल्ली के एम्स पहुंचीं। उनका एम्स में इलाज चल रहा है। वैसे वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में कोई आधिकारिक नई जानकारी सामने नहीं आई है। मधुमेह के शिकार 93 वर्षीय भाजपा नेता का एक ही गुर्दा काम करता है। वहीं, एम्स ने देर रात मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी यहां पिछले 9 हफ्तों से भर्ती हैं। उनकी हालत 24 घंटों से बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…