गाजियाबाद। लोनी मोड़ से पाइप लाइन के रास्ते लोनी बॉर्डर पहुंचने वाले कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ के चलते दिल्ली-सहारनपुर मार्ग आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो चला है। कावड़ियों को उक्त मार्ग पार कराने को लेकर वहां आने-जाने वाले वाहनों को बार-बार रोकना पड़ता है। नतीजन वहां अधिकांश समय जाम जैसी स्थिति बनी हुई है।
गौरतलब हो कि देश की राजधानी दिल्ली को जोड़ने वाले उक्त पाइपलाइन कांवड़ मार्ग से हरियाणा व राजस्थान को जाने वाले हजारों कावड़िया यहीं से होकर निकलते हैं। क्योंकि जल के मात्र 2 दिन शेष रह गए हैं इसके चलते अब यहां कावड़ियों के आने का सिलसिला अपने पूरे शबाब पर हैं। जिनकी सुख सुविधाओं के लिए श्रद्धालु भक्तों द्वारा जहां अनेक शिविर संचालित किए गए हैं वही बेहद व्यस्त रहने वाले उक्त दिल्ली- सहारनपुर मार्ग को पार कराने के लिए भी पुलिस व अन्य सामाजिक नागरिक यातायात सुचारु करने में व्यस्त हैं। जिन्हें कावड़ियों को मार्ग के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचाने के लिए यातायात बार-बार रोकना पड़ रहा है। नतीजन वहां अधिकांश समय वाहनों का भारी जमावड़ा बने रहने के कारण जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। जहां मार्ग के दोनों ओर दूर तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती है। जिन्हें वहां से कछुआ गति से रेंग-रेंगकर निकलना पड़ रहा हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…