गाजियाबाद। मंडोला आवास विकास योजना से प्रभावित खेत जोतकर उस पर अपना कब्जा बनाने की बात पर अड़े किसानों के उक्त प्रकरण को लेकर जहां प्रशासन ने उन्हें वार्ता के लिए कलेक्ट्रेट बुलाया था।वार्ता तो हुई लेकिन पहले की तरह बेनतीजा रही। वार्ता के मामले में कई बार धोखा खा चुके किसानों ने अपना धरना समाप्त करने से साफ इंकार कर दिया। जहां सैकड़ों महिला व पुरुष किसानों के साथ 11 पुरुष और 7 महिला किसान आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।
हालांकि आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेताओं ने अपनी मांग पूरी नहीं हो जाने तक उक्त धरने को लगातार जारी रखने की बात कही है और जहां वह वार्ता के लिए पहुंचे थे ,वही सैकड़ों महिला व किसान धरने पर बैठे हुए थे।शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान नेता मनवीर तेवतिया समेत किसान प्रतिनिधिमंडल से अधिकारियों की सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिसके बाद अधिकारियों ने सरकार तक उनकी मांग भेजने का आश्वासन दिया।जिससे किसान बिफर पड़े और कहने लगे कि पहले भी उन्हें इसी तरह के झूठे आश्वासन मिले ,जब तक उनकी मांग पूरी नही होगी तब तक किसान नही उठेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…