Categories: CrimeNational

बदमाशों ने पत्रकार पर किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचा

सरताज खान

गाजियाबाद। लोनी जिले के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के खुशहाल पार्क कॉलोनी में रह रहे पत्रकार पर अनैतिक कारोबारियों ने जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित पत्रकार ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगायी।आरोपी पक्ष भी उसी कॉलोनी में निवास करते है।
गौरतलब है कि एक अखबार के पत्रकार शौकत अली खुशहाल पार्क कॉलोनी में निवास करता है।उसी कॉलोनी में कुछ अनैतिक कार्य करने वाला परिवार रहता है। जो आएदिन किसी न किसी के साथ मारपीट – गालीगलौच आदि घटना को अंजाम देते है।जिन्हें पुलिस पकड़ने जाती है तो आरोपी परिवार के लोग पत्रकार को पकड़वाने का दोषी मानते है। गुरुवार दोपहर 2 बजे पत्रकार अपने निवास से लोनी के लिये निकला था ,तभी गुलाब व उसकी पत्नी गुड़िया तथा बेटे मुन्ना ,बिटटू और यासीन ने उन्हें धर लिया और गालीगलौच करते हुए मारपीट पर उतर गये।जब पत्रकार ने ऐसा करने से मना किया तो बिटटू ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया।जिससे बचकर भागते हुए पत्रकार बाल बाल बच गया। उसके बाद पत्रकार ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला गुड़िया को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। सूत्रों का कहना है कि उक्त महिला डीएलएफ अंकुर बिहार में चकलाघर चलाती है और परिवार के लोग चोरी व लूटपाट को अंजाम देते रहते है। जिन पर आज तक कोई ठोस पुलिसिया कार्यवाही नही हो पायी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts