रूपेंद्र भारती
घोसी/मऊ :घोसी कोतवाली के मोहम्मदपुर हसनपुर गांव निवासी चन्द्रिका55 की शनिवार की शाम 6बजे ताड के पेड़ से गिर कर मौत हो गयी।सूचना पर मौके पर पहुची 100नम्बर पुलिस ने आवश्यक जानकारी प्राप्त कर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दिया।
मोहम्मदपुर हसनपुर गांव निवासी चन्द्रिका 55 पुत्र जगदेव शनिवार की शाम गांव के उत्तर 300 मीटर दूरी पर स्थित ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतारने के लिये पेड़ पर चढ़े।उतरते समय संतुलन बिगड़ जाने से ऊँचाई से नीचे गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए।परिवार के लोग आनन फानन में सुल्तानपुर स्थित सरकारी अस्पताल लेकर गए।जहाँ उसको मृत्यु घोषित किया गया।लोगो ने इसकी सूचना 100नम्बर पुलिस को दिया।इनके सूचना पर कोतवाली पुलिस गांव पहुच कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।मृतक की पत्नी शुभावती का रोते रोते बुरा हाल रहा।मृतक के 5पुत्रियो में से 4की शादी हो गई है।वही 2पुत्रो में से एक कि शादी हो गयी है।घर के एक मात्र कमाऊ व्यक्ति के मरने से घरमे गम के साथ भविष्य की चिंता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…