रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ : घोसी कोतवाली पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर सत्यराम जनता इण्टर कालेज कल्याणपुर के पास से एक मोटरसाइकिल से सवार दो युवकों को घेराबंदी करके गिरफ्तार करने का प्रयास किया । जिसमें से एक को मौके पर पकड़ लिया तो वही दूसरा भागने में सफल रहा । पकड़े गये युवक ने अपनी पहचान कोपागंज थाने क्षेत्र के कोड़रा गांव निवासी राकेश राजभर पुत्र जागरनाथ के रूप किया और बताया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरायसादी महजिदिया निवासी मेरा दोस्त राजेश विश्वकर्मा पुत्र लोचन विश्वकर्मा था जो भाग गया है ।
राकेश राजभर के निशानदेही पर उसके घर से 7 मोटरसाईकिल एवं उसके दोस्त राजेश विश्वकर्मा पुत्र लोचन विश्वकर्मा के घर में छुपा कर रखे 4 मोटरसाइकिल बरामद किये गये । राकेश राजभर के पास से 290 रुपये भी बरामद किया गया । राजेश राजभर ने बताया कि हम दोनों दोस्त चोरी करके फर्जी कागजात तैयार कर ग्राहकों को मोटरसाइकिलों को बेचते हैं । जिस मोटरसाइकिल से हम लोग घोसी आ रहे थे उसे मऊ शहर से चुराये थे । इस सम्बंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने राकेश राजभर एवं राजेश विश्वकर्मा के विरुद्ध धारा 419,420,467,468,471,411,413,41एवं 102के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने के साथ ही राकेश राजभर का चालान कर दिया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…