Categories: CrimeMau

घोसी कोतवाली में तीन के खिलाफ दर्ज हुआ छिनैती का मुकदमा

रूपेंद्र भारती

मऊ :घोसी कोतवाली क्षेत्र के भैरोपुर खुर्मा गांव निवासी श्याम चौहान पुत्र रामचंद्र चौहान की तहरीर पर घोसी कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध छिनैती का मुकदमा दर्ज कर क़ानूनी कार्यवाही कर रही है ।
घोसी कोटवाली क्षेत्र के भैरोपुर खुर्मा गांव निवासी श्याम चौहान दो जुलाई की सायंकाल पांच बजे मऊ से घर आ रहे थे कि रामलगन पीजी कालेज घोसी के पास मुजार बुजुर्ग निवासी संविधान यादव पुत्र जमुना यादव ,अजय यादव एवं गोविन्द यादव पुत्रगण अज्ञात ने मारने पीटने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल ,चैन एवं चेकबुक छीन लिए ।इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने श्याम चौहान की तहरीर पर धारा 323 ,506एवं392 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर क़ानूनी कार्यवाही कर रही है ।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts