यशपाल सिंह
मऊ : कोतवाली घोसी क्षेत्र स्थित नदवासराय पुलिस चौकी के समीप व्यवसायी उमेंद्र कुमार ¨सह पप्पू के दूसरे तल के मकान में बाहरी खिड़की की ग्रिल काटकर 13 लाख रुपये की चोरी की घटना को एक सप्ताह बीत गए। इस चोरी के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पुलिस अंधेरे में हाथ-पैर मार रही है। उसके हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। इसे लेकर ग्रामीणों, व्यापारियों और आमजन में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
चोरी की घटना के बाद पुलिस प्रशासन, एसओजी टीम, सर्विलांस विभाग, डॉग स्क्वायड आए दिन जांच पड़ताल कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार श्रीवास्तव पीड़ित के घर जाकर जांच किए तथा जानकारियां हासिल किए। उन्होंने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा। जांच में घोसी सीओ अनिल कुमार ¨सह, प्रभारी निरीक्षक परमानंद मिश्र, चौकी इंचार्ज चंद्रभान ¨सह, एसओजी प्रभारी बीके ¨सह सहित दर्जनों कांस्टेबल उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…