रूपेंद्र भारती
घोसी/मऊ : स्थानीय खण्ड विकास के तत्वावधान में वृहद स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वृहद स्वच्छता रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा ब्लॉक को खुले में शौच से मुक्त करने की अपील की गयी ।जिसका शुभारंभ उपजिलाधिकारी घोसी डॉक्टर छेदीलाल सोनकर ने एवं प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानन्द यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया ।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी घोसी डॉक्टर सीएल सोनकर एवं क्षेत्राधिकारी घोसी अनिल कुमार ने कहाकि आप सभी लोग अपने गांव को खुले से शौच मुक्त करे ।व्यक्तिगत शौचालय बनवाये और प्रशासन से जो भी सहयोग चाहिए नियमानुसार ले सकते हैं ।प्रशासन हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है ।
वृहद स्वच्छता रैली घोसी खण्ड विकास कार्यालय से प्रारंभ होकर मझवारा मोड़ ,भावनपुर ,दादनपुर,नदवल,जामडीह ,भटौली ,मदीना आदि गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः खण्ड विकास कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ ।जिसका नेतृत्व ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानन्द यादव कर रहे थे ।इस रैली के दौरान, शर्म शर्म करो खुले में शौच बंद करो, घर में फ्रिज है घर में टी बी ,शौच को बाहर जाती बीबी , सौ बीघा है में खेती ,बाहर शौच को जाती बेटी आदि के नारे लगाये जा रहे थे ।इस दौरान क्षेत्राधिकारी घोसी अनिल कुमार ,खण्ड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह ,एडीओ पंचायत घोसी हृदयेश पाण्डेय, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानन्द यादव ,घोसी ब्लॉक अध्यक्ष हरिकेश यादव ,जिला मंत्री रामभवन ,हरिलाल मौर्य ,मनोज कुमार, रामनगीना यादव ,संजय यादव ,कन्हैया चौहान ,उदयराज ,सत्यप्रकाश ,शम्भू आदि उपस्थित रहे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…