Categories: Crime

तमंचे के बल पर छीना मोबाइल, पुलिस को पीड़ित ने दिया तहरीर

रूपेंद्र भारती

घोसी/मऊ : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अकोल्ही मुबारकपुर निवासी एवं घोसी तहसील में संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर अंगद पुत्र बृजराज ने घोसी कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप कर आरोप लगाया है कि 11 अगस्त शनिवार की रात्रि 9 बजे के आस पास तहसील से अपना कार्य पूरा कर घर वापस जा रहा था कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के जामडीह स्थित एक गैस एजेंसी के सामने ही पहुंचा था कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक मोबाइल एवं 5000 रूपये नकदी समेत अन्य सामान छीन ले गये और जाते समय किसी को सूचना न देने की धमकी देने लगे और सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये।
इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की छानबीन कर रही है ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts