Categories: CrimeMauUP

रात को घर में घुसकर चोरों ने मोबाइल पर किया हाथ साफ़

यशपाल सिंह 

मधुबन (मऊ) : स्थानीय थानाक्षेत्र के पहाड़ीपुर व लधुवाई मोड़ पर बुधवार की रात में दो घरों से चोर मोबाइल लेकर फरार हो गए।क्षेत्र के पहाड़ीपुर निवासी मुस्तफा अंसारी ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि बगल के गांव गोपालपुर निस्फी के युवक चोरी की नियत से बुधवार की रात में घुस गए। आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई और वह शोर मचाने लगे। इससे चोर केवल मोबाइल लेकर फरार हो गए। वहीं लधुवाई मोड़ निवासी प्रमोद का परिवार भोजन करके घर मे सोने चला गया था। यहां भी नींद खुलने से चोर केवल मोबाइल लेकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts